झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व सीएम के निर्देश पर भाजपा बिरसानगर मंडल ने किया कंबल वितरण

पूर्व सीएम के निर्देश पर भाजपा बिरसानगर मंडल ने किया कंबल वितरण

जमशेदपुर :बढ़ती ठंड के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के निर्देश पर भाजपा बिरसानगर मंडल ने जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष बबलू गोप के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय के समीप दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किया। ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंद के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देशानुसार ठंड से बचाव हेतु विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में, प्रत्येक मंडल अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उन्हें कंबल भेंट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण का कार्य आगामी दिनों में भी सुचारू रूप से निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलु गोप, बोलटू सरकार, नरेश प्रसाद सिंह, इशान प्रधान, गौतम दास, अनुप सिंह, अनूप टोप्पो, तापस कर्मकार, राजेश सिंह, गणेश बिहारी, जितेंद्र मिश्रा, बिट्टू सिंह, अनिल अग्रवाल, वासूदेव ठाकुर, मालती कालन्दी, अभिषेक राहा, बापन बनर्जी, मृणाल बनर्जी, दीपक सिंह, हरपाल सिंह, कृपा गोप, राहुल कर्मकार, सुब्रातो राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।