झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व पार्षद एवं इंटक नेता अंबुज कुमार के सौजन्य एवं दिशा निर्देश में कोल्हान मजदूर संघ के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सुकेश गुप्ता के नेतृत्व में आज से गम्हरिया बाजार एवं गम्हरिया के विभिन्न वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया गया है

पूर्व पार्षद एवं इंटक नेता अंबुज कुमार के सौजन्य एवं दिशा निर्देश में कोल्हान मजदूर संघ के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सुकेश गुप्ता के नेतृत्व में आज से गम्हरिया बाजार एवं गम्हरिया के विभिन्न वार्डों में सैनिटाइजेशन का कार्य प्रारंभ किया गया है!
कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए कोल्हान मजदूर संघ के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सुकेश गुप्ता को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुज कुमार के द्वारा हैंड सैनिटाइजर मशीन एवं उस में प्रयुक्त होने वाला सैनिटाइजिंग केमिकल उपलब्ध कराया गया है!
सुकेश गुप्ता एवं उनकी टीम के साथियों द्वारा आज गम्हरिया के मुख्य बाजार में सैकड़ों दुकानों एवं गलियों को सैनिटाइजर मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव करते हुए सैनिटाइज किया गया! गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सुकेश गुप्ता के नेतृत्व में सैनिटाइजिंग अभियान अभी लगातार चलाया जाएगा!
गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के वैसे लोग जिनके परिवार में किसी व्यक्ति को कोविड बीमारी हुआ था और वह पूर्णतः ठीक हो चुके हैं, अगर वह अपने घर को सैनिटाइजिंग करवाना चाहते हैं तो वे अंबुज कुमार के मोबाईल नंबर 8709626877 पर कॉल करके अपने घरों को निशुल्क सेनीटाइज करवा सकते हैं!
अगर किसी को भी पीड़ित परिवार को निशुल्क भोजन की आवश्यकता हो तब भी वह अंबुज कुमार के दिए गए नंबर पर फोन करके निशुल्क भोजन मंगवा सकते हैं! इस अभियान में
सादर सहि सुकेश गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष गम्हरिया कोल्हान मजदूर संघ,प्रकाश दास, मोहित कुमार,विक्रम ठाकुर और राकेश प्रमाणिक आदि अन्य कई लोग मौजूद हैं