झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों पर खुद की पीठ थपथपा रही हेमंत सरकार: गुंजन यादव

जमशेदपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सुपर पावर ग्रिड के ऑनलाइन उदघाटन पर भाजपा ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पावर ग्रिड के उदघाटन को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना के बीस वर्षों बाद क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूर्व भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा की पूर्व की रघुवर सरकार के कार्यों पर हेमंत सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। मंगलवार को हुए 6 पॉवर ग्रिड के उदघाटन रघुवर सरकार के कार्यकाल की बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुंजन यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ईमानदारी और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत झारखंड के विकास की जो रूपरेखा तय की थी। उसी आलोक में, पावर सब स्टेशन का उदघाटन हेमन्त सोरेन कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गढ़वा जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत भागोडीह गाँव में पहला पावर ग्रिड सबस्टेशन में 220/132 केवी और 132/33 केवी का आधारशिला रखा था। उन्होंने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना को भी जमीन पर उतारा। उस दौरान उन्होंने कहा था कि इस योजना के तहत 1000 दिनों के अंदर अभी 68 लाख की आबादी में अभी सिर्फ 38 लाख लोगों को बिजली मिल रही है। इस योजना और ग्रिड बन जाने के बाद तीस लाख बचे हुए लोगों को भी निर्बाध बिजली मिलना प्रारम्भ हो जाएगा उनके कार्यकाल में ही ट्रांसमिशन का भी ज्यादातर कार्य पूरा हो गया था। श्री दास ने गढ़वा के अलावा 5 सबस्टेशन का आधारशिला पलामू में भी रखा था और कुल 257 सबस्टेशन का काम योजनान्तर्गत कार्यरत था। जिसमें ट्रांसमिशन और फीडर का भी काम तेज गति से चल रहा था। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भविष्य में भी वर्तमान सरकार को पूर्व की रघुवर सरकार द्वारा किए गए कार्यों से सबस्टेशनों एवं अन्य विकास कार्यों का उदघाटन करने का अवसर मिलेगा, झारखंड की जनता के हित मे किये गए अनेकों कार्य धरातल पर दिखेंगे।