झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

पन्द्रह जून से जमशेदपुर में होगा मानसून का आगमन,लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

पन्द्रह जून से जमशेदपुर में होगा मानसून का आगमन,लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

जमशेदपुर में बीते दस दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलेगी. पन्द्रह जून से मानसून का आगमन हो जाएगा. इस बार सामान्य बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग की माने तो ग्यारह और बारह जून को जमशेदपुर और इसके आस पास इलाकों में बिजली के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है.
जमशेदपुर: बीते दस दिनों से पड़ रही गर्मी से जमशेदपुर के लोगों को जल्द राहत मिलेगी, क्योंकि पन्द्रह जून से मानसून का आगमन हो जाएगा. इस बार समान्य बारिश होने का अनुमान है. वहीं, मौसम विभाग की माने तो ग्यारह और बारह जून को जमशेदपुर और इसके आस पास इलाकों में बिजली के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है.
जानकारी के मुताबिक जमशेदपुर के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था. बढ़ती गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया था. वहीं, इस सबंध में जमशेदपुर मौसम वैज्ञानिक राजीव प्रसाद वर्मा ने बताया कि जमशेदपुर में पन्द्रह जून से मानसून का आगमन हो जाऐगा. इस बार बारिश समान्य होने की उम्मीद है.
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर और इसके आस-पास इलाकों को लोगों को चेतावनी देते हुए, कहा है कि ग्यारह जून और बारह जून को थर्डर के साथ जोरदार बारिश होगी. उन्होंने बताया कि दस जून को बारिश होगी. उन्होंने बताया कि अब जल्द ही लोगों को बारिश से राहत मिलेगी.
बीते दिनों का तापमान-
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1/06/2021- 37.1 27.0
2/06/2021- 35.1 25.2
3/06/2021 – 37.6 26.8
4/06/2021 – 38.4 26.0
5/06/2021- 38.8 26.4
6/06/2021 – 39 4 28.4
7/06/2021 – 38.6 26.2
8/06/2021 – 37.9 26.0