झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नोएडा में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड की जूनियर और सब जूनियर टीम रवाना

नोएडा में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, झारखंड की जूनियर और सब जूनियर टीम रवाना

रांची से राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड की टीम नोएडा के लिए रवाना हो गई. प्रतियोगिता का आयोजन दो से चार अप्रैल तक होना है. सभी खिलाड़ियों को झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने शुभकामनाएं दी है.

रांचीः राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उन्नीस सदस्यीय झारखंड टीम नोएडा के लिए रवाना हुई है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो से चार अप्रैल तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर फ्री स्टाइल पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उन्नीस सदस्यीय झारखंड की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी.
सब जूनियर खिलाड़ियों की सूचीः-
45 किलो राहुल सुमन (गिरिडीह)
48 किलो हुसैन अंसारी (लोहरदगा)
51 किलो चंदन कुमार (गढ़वा)
55 किलो निरंजन लकड़ा (लोहरदगा)
60 किलो सतीश कुमार (लातेहार)
65 किलो राहुल कुमार यादव (कोडरमा)
71 किलो शिवम चौबे (रांची
92 किलो हर्षित कुमार (गुमला)
कोच-नीलेश कुमार साहू (गुमला)
जूनियर खिलाड़ियों की सूचीः-
57 किलो राजा तुरी (धनबाद)
61 किलो अमित महतो (गुमला)
65 किलो मनीष कुमार यादव (साहिबगंज) 70 किलो कार्तिक कु. प्रजापति (गढ़वा)
74 किलो मोतीलाल यादव (जामताड़ा)
79 किलो बबन कुमार यादव (साहिबगंज)
86 किलो महेश तमखडे (पूर्वी सिंहभूम)
92 किलो सुशांत सौरव (साहिबगंज)
125 किलो विवेक चौधरी (रांची)
कोच- धीरज कुमार चौबे (गढ़वा)
सभी खिलाड़ियों को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं दी हैं.