झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 127 वीं जयंती के शुभ अवसर पर साकची आम बागान जाकर उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनके बलिदानों को याद किया गया

जमशेदपुर- आज आम आदमी पार्टी के जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 127 वीं जयंती के शुभ अवसर पर साकची आम बागान जाकर उनकी प्रतिमा पर माला अर्पण कर उनके बलिदानों को याद किया गया साथ ही साथ सुभाष चंद्र बोस के दिखाए हुए रास्ते पर चलने के लिए आम आदमी पार्टी ने संकल्प लिया
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदी मौजूद थे
आपको बता दूं की राष्‍ट्रीय आंदोलन के पराक्रमी नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी 2024 को 127वीं जयंती है. इस खास दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है. देश की आजादी की लड़ाई को नई ऊर्जा देने वाले नेता जी का जन्‍म साल 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हुआ था. नेताजी की जिंदगी और देश के लिए उनका त्‍याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, महानगर सहसचिव मनीष सिंह, वरिष्ठ नेता हकीमुद्दीन जी, महानगर सहसचिव अफरोज , वरिष्ठ नेता जमशेद , महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममिता द्विवेदी, महिला नेता संगीता चौबे, जिला मीडिया प्रभारी विप्लव , विधानसभा सह सचिव हेमंत द्विवेदी, अजीत सिंह एवं पार्टी के कई अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे