झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नई दिल्ली में आज 26 दिसंबर को सैल्युट तिरंगा के अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित होंगे सरदार शैलेंद्र सिंह

नई दिल्ली में आज 26 दिसंबर को सैल्युट तिरंगा के अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित होंगे सरदार शैलेंद्र सिंह

नई दिल्ली – आज 26 दिसंबर को दिल्ली के एम0डी0एम0सी0 हॉल संसद मार्ग नई दिल्ली में अटल के जन्मजयंती पर सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा
जिसमें झारखंड से सरदार शैलेंद्र सिंह को भी उनके द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए चयनित समिति द्वारा चयन किया गया है
सम्मानित होने वालों में 26/11 एवं कारगिल के हीरो रहे एनएसजी कमांडो दिनेश हुड्डा ,राजेश राज जर्नलिस्ट दूरदर्शन,खेल से दीप्ति दया होम,आलोक राज डीजीपी विजिलेंस,अनिल प्रथम पूर्व डीजीपी गुजरात,आलोक सिंह आईजी सीआरपीएफ कर्नल अजय कोंठियाल सहित कई अन्य देश की बिभुतियां शामिल है।
कार्यकर्म में कई केंद्रीय मंत्री,हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ,पूर्व मुख्यमंत्री,सांसद ,भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम विधायक,महामंडलेश्वर आदि लोग उपस्थित रहेंगे
इसकी जानकारी सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि हमारे झारखंड के लिए गौरव का विषय है झारखंड से भी समाज के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख का चयन किया गया है प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने इसके लिए चयन समिति एवं सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा का आभार जताया है ज्ञातव्य है कि इसी वर्ष हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए सरदार शैलेंद्र सिंह को संघ रतन सेवा अवॉर्ड 2023 शेष सम्मानित किया जा चुका है