झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नौ बर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया सशक्त भारत: राजेश शुक्ल

नौ बर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया सशक्त भारत: राजेश शुक्ल
जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरी उतरी केंद्र सरकार

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरीय अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में नौ वर्ष में देश में भ्रष्टाचार विहीन, पारदर्शी,लोकाभिमुख और कड़े फैसले देने वाली सरकार दी।

श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हैं तथा प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति के सदस्य हैं ने आज यहाँ कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार आमजनों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रही है। गांव, गरीब, किसान,दलित ,आदिवासी, पिछड़ो ,युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए सतत कार्यरत रही है।

श्री शुक्ल ने कहा है केंद्र सरकार द्वारा देशभर में चल रही विकास की अविरल गाथा में अटूट विश्वास रखते हुए 2019 में देश की जनता ने दुसरी बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर मुहर लगाई थी और प्रचंड बहुमत दिया था। मोदी सरकार एक सशक्त, निर्णायक एवं राष्ट्रहित में फैसले लेने वाली सरकार है

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शुक्ल ने कहा है कि पिछले नौ बर्षो में प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान पूरी दुनिया मे बढ़ा है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत वैश्विक एजेंडा तय करने वाला शक्तिशाली राष्ट्र बन चुका है।

उन्होंने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार के लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को हर स्तर पर केंद्र सरकार ने मूर्त रूप दिया है। आज देश के लोंगो का विश्वास पिछले नौ बर्षो में श्री मोदी के नेतृत्व पर और भी मजबूत हुआ है। लोंगो को आज विश्वास है कि भारत श्री मोदी के नेतृत्व में भविष्य में और भी मजबूत और विकसित होंगा और भारत के युवा पूरी दुनिया मे अपना कौशल दिखायेंगे।

बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा नया कीर्तिमान स्थापित करेगा: राजेश शुक्ल

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में आशातीत सफलता पाएंगी

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता  राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, भारत के गृह मंत्री  अमित शाह और झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी सांसद का आभार जताया।

श्री शुक्ल ने कहा कि श्री मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं तथा जनहित में उन्होंने अनेक निर्णय लिए थे जिससे झारखंड की जनता उनकी तरफ आशा भरी नजर से देख रही है। आज राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित है और उनको जन सम्पर्क कार्यक्रम में भारी उत्साह और समर्थन मिल रहा है।

श्री शुक्ल ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश को भी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त होने पर भी खुशी जाहिर की और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके कुशल नेतृत्व को भी सराहा।

श्री शुक्ल ने कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सभी 14 सीटो पर भाजपा जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेंगी और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार दो तिहाई से भी अधिक सीट जीतकर तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।