झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

नारायणा एन्क्लेव का हुआ भूमिपूजन

नारायणा एन्क्लेव का हुआ भूमिपूजन

जमशेदपुर:परसूडीह चांदनी चौक स्थित जीवन ज्योति स्कूल के समीप आज नारायणा एन्क्लेव का भूमि पूजन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह पूर्व बीस सूत्री प्रखंड़ अध्यक्ष राम सिंह मुंड़ा के हाथों बिल्डर राजेश शर्मा, चीफ इंजीनियर एल के सुमन, प्रदीप शर्मा, राज किशोर सिंह,एम डी शुक्ला संजय सिंह उर्फ बबलू मुकेश शर्मा, अशोक मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन नारियल फोड़कर विधिवत रुप से किया गया। भूमि पूजन के इस अवसर पर प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए प्रोपराइटर विक्की शर्मा ने कहा कि ए के इंजरप्राइजेज के सौजन्य से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कुल 16 फ्लैटों का निर्माण कराया जाएगा। लिफ्ट , पार्किंग , टैरेस, बालकॉनी समेत पार्टी हॉल की सुविधा उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि फ्लैट खरीदने के इच्छुक सम्मानित ग्राहकों को कभी निराश होने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों के भरोसे पर खड़ा उतरने तथा प्रोजेक्ट के प्रगति की पल- पल की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ट्वीटर , फेसबुक एवं बेवसाइट पर कोई भी ग्राहक फॉलो कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुमित कुमार शर्मा ,समाजसेवी एम डी शुक्ला,प्रदीप शर्मा , संयुक्त ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपू शर्मा, आलोक शर्मा , राजेश शर्मा, एल के सुमन, संदीप , देवकांत, सूर्य कांत (केनरा बैंक मैनेजर) मुकेश शर्मा,अशोक मिश्रा, वीरेंद्र यादव, चंदन कुमार, प्रेम कुमार, तेजस्वी सिंह, आकाश शर्मा, अमन शर्मा, विवेक मुंडा, अमित, लक्ष्मण समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।