जमशेदपुर- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज भी चलाया गया व्यापक साफ सफाई अभियान सड़कों चौक चौराहों को दुरुस्त किया गया
कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश में ओल्ड पुरुलिया रोड न्यू पुरुलिया रोड डिमना रोड बालिगुमा पारडीह चौक, आजाद नगर जवाहर नगर चेपापुल के आसपास एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों की साफ-सफाई कराई गई।
मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहों को दुरुस्त किया गया झाड़ियों की कटाई की गई एवं चौक चौराहों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया डस्टबिन के आसपास कचरा उठाने के उपरांत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा नगर निगम क्षेत्र का दौरा कर साफ-सफाई कार्यों का जायजा लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा देर शाम तक नगर निगम क्षेत्र के साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।
रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया गया। रात्रिकालीन सफाई अभियान में एक सौ से ज्यादा सफाई कर्मी कार्य किए
मानगो नगर निगम के सभी अधिकारी ,अभियंता साफ-सफाई कार्यों का निरीक्षण करते हुए सफाई कार्य कराया गया।*=========================*
सम्बंधित समाचार
लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
मणिपुर हिंसा रोकने को राष्ट्रपति से गुहार _युनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने सात सूत्री मांग पत्र भेजा
रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी को पत्नी शोक हुआ