झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मुखिया का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर मुखिया संघ खुशी का इजहार किया

आज जमशेदपुर प्रखंड के मुखिया रांची जाकर रांची स्थित विधानसभा सभागृह में मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास महतो को बुके देकर बधाई दी है। इस दौरान उपस्थित मुखियाओं ने राज्य सरकार एवं पंचायती राज्य मंत्री आलमगीर आलम को भी मुखिया संघ ने बधाई दी है। विदित हो कि मुखिया के कार्यकाल छह महीना बढ़ाए जाने पर हर्ष व्याप्त है।लोग एक दूसरे को इस खुशी के मौके पर बधाई देकर खुशी का इजहार कर रही है। मुखिया संघ ने आशा व्यक्त की है कि पूर्व की भांति वर्तमान में भी विकास की गंगा हर पंचायत में बहेगी।
इस मौके पर मुखिया मायावती टूडू, नीनु कुदादा, जमुना हाॅसदा, जोबा माडी, खनी सिरका, सरस्वती टुडू, सुमी केराई,आशा देवी, बसंती गुप्ता, कुमलेन हरनेज, चंपा वर्षा, सिंगो मुर्मू, नीरज सिंह, बहादुर वीरेज, शिव लाल लोहार, कंचन तिग्गा, प्रमिला मुंडा, पानो मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित थे।