झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य बीएलओ के द्वारा मतदान केन्द्र में किया जा रहा है

आज बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत उच्च विद्यालय बहरागोड़ा एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय बहरागोड़ा में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार साहु एवं अंचल अधिकारी-सह-सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी जितराय मुर्मू के अध्यक्षता में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें Special Summary Revision 2023 के तहत् मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य बीएलओ के द्वारा मतदान केन्द्र में किया जा रहा है। जिसके तहत आज प्लस टू उच्च विद्यालय बहरागोड़ा एवं बहरागोड़ा महाविद्यालय बहरागोड़ा में कार्यक्रम किया गया जिसमें जो भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अहर्ता तिथि पूर्ण कर चुके है अपना नाम अवश्य मतदाता सूची में जोड़े। साथ ही मतदाता पहचान पत्र के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया जिसमें बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ना आवश्यक है। उपस्थित छात्रों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थें।
*=============================*