झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मस्ती की पाठशाला में रहने वाली 121बेघर वंचित लड़कियों के साथ मनाया होली

मस्ती की पाठशाला में रहने वाली 121बेघर वंचित लड़कियों के साथ मनाया होली

जमशेदपुर । इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट के सदस्यों ने बागुनहातु स्थित मस्ती की पाठशाला में रहने वाली 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की 121 बेघर वंचित लड़कियों के साथ होली मिलन का आयोजन किया। यह लड़कियाँ अपनी बढ़ती उम्र में हैं और उन्हें अपनी व्यक्तिगत देखभाल की वस्तुओं की आवश्यकता होती है। येही सोचकर क्लब ने मस्ती की पाठशाला की 121 लड़कियों को अंडरगारमेंट्स के साथ गुडी बैग और हेयर क्लिप, हेयर बैंड, रबर बैंड आदि के साथ चेन पाउच दिए। इस बड़े प्रोजेक्ट को क्लब के कोषाध्यक्ष पीपी नीलिमा प्रकाश की बेटी प्रिया ने प्रायोजित किया था और लड़कियों के साथ बहुत अच्छा समय बिताया। साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगाया, संगीत बजाया, नृत्य किया और उनमें से प्रत्येक को नाश्ता और पेय वितरित किया गया। यह वास्तव में एक हैप्पी इनर व्हील होली थी जिसने युवा लड़कियों के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला दी।