झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मोदी भारत के गरिमा को ताक पर रखकर बंग्लादेश में ठेका दिलवा रहे हैं

खासमहल : जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के निर्देशानुसार खासमहल चौक पर भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ नुक्कड सभा का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित की गई।
नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुबोध सिंह सरदार ने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार आई है, तब से मोदी का सबसे बड़ा मित्र अडानी हो गया है। मोदी भारत के गरिमा को ताक पर रखकर बंग्लादेश में ठेका दिलवा रहे हैं श्रीलंका के प्रधानमंत्री को दबाव देकर विंड प्रोजेक्ट अडानी को दिलवाया, कोयला का इंपोर्ट का ठेका दिलवाया, भारत का विदेशी कर्जा 55 लाख करोड 2014 कांग्रेस राज में था, लेकिन मोदी राज में बढ़ कर 85 लाख करोड हो गई, मोदी कैसा देश चला रहे है। जब से मोदी आये तब से माल्या, नीरव, ललित जैसे अरबों हड़पने वालों को देश से भगा दिया, जब मोदी विदेश जाते हैं तो अडानी को साथ ले जाते हैं गरीबों का पैसा लूट कर अमीरों को दे रहे हैं एलआईसी एवं एसबीआई के निवेश को भी अडानी को दिलवा दिये आम जनता का पैसा का रिस्क बहुत बढ़ गया है। हमलोग चौक चौराहे, हाट बाजार तथा घर घर जाकर हम कार्यकर्तागण मोदी का कारनामा बताऐगें
पोटका विधान सभा प्रभारी सह प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने कहा कि राहुल गाँधी का सदस्यता जबरन भाजपा ने षड्यंत्र कर रद्द कराया, लोकसभा में आवाज को दबाया है। यही तो लोकतंत्र की हत्या है।
अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से जाति पाती कर भाईयों को लडाई लगवा रही है, चार दिन से अवाज आ रही है कि मोदी का सर्टीफिकेट फर्जी है, हम भारतवसी के लिए शर्म की बात है।
नुक्कड सभा में विचार रखने वाले नेताओं में अजय मंडल प्रभारी जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड ने कहा कि मोदी ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपक्रम बेचने वाले के नाम से जाने जाएगें,
वक्तागण में भरत सिंह, अशोक झा, समरेन्द्र नाथ तिवारी, नलनी सिन्हा, सुल्तान अहमद ने संबोधित कर महंगाई बढाने, बेरोजगारी बढाने, पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर का दाम ऐसी तैसी करने करने पर मोदी सरकार का भर्त्सना किया
कार्यक्रम में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, सुमित्रा पाण्डा, शशी कच्छप, संध्या दास, प्रमोद मिश्र, पवन कुमार बबलू, संजय झा संत, सरिता शर्मा, राजनारायण यादव मंडल अध्यक्ष, राजेन्द्र पाण्डेय, चंदन यादव, राजेन्द्र सिंह नेताजी, कमलेश कुमार, सरदार सुरेन्द्र सिंह, मलखान दुबे, रंजीत झा, मनोज पासवान, धर्मेन्द्र यादव, सविता राय ग्रामीण अध्यक्ष महिला, नारायण डे, मृत्युंजय कुमार गुप्ता, मोनू रजक, रंजीत सिंह, अखिलेश कुमार यादव, समरेंद्र नाथ तिवारी आदि अन्य कई लोग शामिल हुए।
अधिवक्ता बलराम दास निवासी खुकडाडीह सुन्दरनगर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया तथा वरिष्ठ नेतागण ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता सतीश तिर्की ने दिया।