झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के द्वारा 28 अप्रैल 2024 (रविवार ) को विद्यापति परिसर गोलमुरी स्थित विद्यापति भवन में विद्यापति मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया गया है

जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के द्वारा 28 अप्रैल 2024 (रविवार ) को विद्यापति परिसर गोलमुरी स्थित विद्यापति भवन में विद्यापति मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया गया है संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी अध्यक्ष शिशिर कुमार झा ,महासचिव सुजीत कुमार झा , कोषाध्यक्ष अमर कुमार कुमार झा , उपाध्यक्ष मोहन ठाकुर , उपाध्यक्ष पंकज रॉय , सहायक महासचिव रंजीत झा , राजेश कुमार झा , प्रेस प्रवक्ता सोमनाथ मिश्र संयुक्त सचिव अनिल झा , बबलू झा ,शिव चंद्र झा ,पं बिपिन कुमार झा ,धर्मेश झा लड्डुजी , राजेंद्र कुमार कर्ण बिलास झा , सुरेश झा ,मिथिलेश झा , चन्दन कुमार झा सहित उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों ने संयुक्त रूप से दी । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सरयु रॉय, संजय मिश्रा ( संपादक , प्रभात खबर ) , डॉ अशोक अविचल ( प्राचार्य , एल बी एस एम कॉलेज ) , समाजसेवी श्री प्रकाश झा और पूर्व मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग अशोक कुमार दास उपस्थित होंगे । इस एकदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत दिन के एक बजे से बाबा भोलेनाथ की रूद्राभिषेक से होगी रुद्राभिषेक पंडित बिपिन कुमार झा सहित अन्य पंडित के नेतृत्व में संपन्न होगा यजमान के रूप में अमर कुमार झा अनिल झा आदित्यपुर ,गोपाल झा बागबेड़ा कॉलोनी , रंजीत नारायण मिश्र , ब्रजेश कुमार झा रुद्राभिषेक में शामिल होंगें संध्या 5 बजे से पंकज कुमार झा ( कलाकार ) के नेतृत्व में विद्यापति संगीत का आयोजन किया गया है जिसमें नीलांबर चौधरी , दिव्य रत्न स्निग्धा झा , प्रिशा झा सहित शहर की अनेक प्रतिभा अपनी विद्यापति संगीत से उपस्थित दर्शकगण का मनोरंजन करेंगे संध्या 6:30 बजे बाबा विद्यापति के मूर्ति का अनावरण अतिथियों के द्वारा किया जाएगा जिसमें शंखनाद सहित वैदिक मंगलाचरण किया जाएगा शहर के मैथिल जन के लिए यह अवसर ऐतिहासिक और गौरव का क्षण है की शहर में कवि कोकिल विद्यापति की मूर्ति स्थापित किया जा रहा है परिषद के समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण अपने स्तर पर समारोह से संबंधित आमंत्रण पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं आप सभी से आग्रह है की इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बने और उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें उक्त जानकारी मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर महासचिव सुजीत कुमार झा ने दी है