मिलानी में चार दिवसीय पुरुष और महिला नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप शुरू
जमशेदपुर। इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के तत्वावधान में बुधवार को चार दिवसीय पुरुष और महिला नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का शुभारम्भ बिष्टुपुर मिलानी सभागार में शुरुआत हुई। चैम्पियनशिप का उदघाटन रामकृष्ण मिशन के स्वामी महाभावानन्द जी (रंजीत महाराज) और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के प्रमुख संजय चौधरी, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के डायरेक्टर अरिजीत सरकार, इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के महासचिव कौस्तव दत्ता, संयुक्त सचिव सम्पा गुहा, मो. अरशद ने फीता काट कर किया। फेडरेशन के महासचिव कौस्तव दत्ता ने बताया की चैम्पियनशिप आज 9 सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक चलेगी। 12 सितंबर को फाइनल चैम्पियनशिप का विजेताओं के नाम की घोषणा की जायगी। चैम्पियनशिप में देश भर के महिला और पुरुष पावर लिफ्टर शामिल हुए हैं। देश के 17 राज्य से लगभग 350 प्रतिभागी योगदान कर रहे हैं। चैम्पियनशिप में देश के प्रमुख लिफ्टर हिस्सा लेंगे। पुरुषों के लिए 9 ग्रुप और महिलाओं के लिए 8 ग्रुप रहेगा। इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष सह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुव्रत दत्ता को भी याद में स्मरण किया गया।
सम्बंधित समाचार
राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में शहर की बेटी ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर बढाया जमशेदपुर का मान, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदक विजेताओं को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं जमशेदपुर की बेटियां पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं – रघुवर दास
सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक रसमय प्रवचन एवं संकीर्तन 11 सितंबर से घनश्याम कृपालु धाम वृंदावन एवं सूर्य मंदिर समिति कर रही संयुक्त रूप से आयोजन, वृंदावन से पधार रहे स्वामी श्री रामदास करेंगे आध्यात्मिक प्रवचन का वर्णन
व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 7528 केस शेटल और 33,98,94,514 रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई