झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में शहर की बेटी ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर बढाया जमशेदपुर का मान, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदक विजेताओं को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं जमशेदपुर की बेटियां पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं – रघुवर दास

राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में शहर की बेटी ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतकर बढाया जमशेदपुर का मान, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदक विजेताओं को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं जमशेदपुर की बेटियां पूरे देश में नाम रोशन कर रही हैं – रघुवर दास

● एक पदक विजेता आदिवासी समाज से तो एक पदक विजेता अल्पसंख्यक समुदाय से।

जमशेदपुर। खेलो इंडिया के द्वारा रांची में आयोजित हुए राज्य स्तरीय वूशु स्टेट चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम की दो बेटियों ने मेडल जीत कर जमशेदपुर शहर का नाम रोशन किया मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों में दिव्या सोय ने गोल्ड मेडल एवं आरसी मारूफ ने कांस्य मेडल अपने नाम किया। बता दें कि दोनों बच्चियों की उम्र मात्र 13 वर्ष हैं। दिव्या सोय एक आदिवासी परिवार से आती हैं और मानगो क्षेत्र की रहने वाली हैं। तो वहीं आरसी मारूफ अल्पसंख्यक समुदाय से आती हैं जो आजादनगर क्षेत्र की रहने वाली हैं।

जमशेदपुर की बेटी के पदक जीतकर एवं लौहनगरी का मान बढ़ाने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर दोनों पदक विजेता बच्चियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों के परिश्रम की सराहना की। इस दौरान उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगन से खेलने और परिश्रम करने की सलाह दी जिससे वे आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय पटल पर पहुँचकर जमशेदपुर एवं झारखंड का नाम रोशन कर सकें।

इस सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा एवं सोनू श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्य्क्ष दिनेश कुमार, भूपेन्दर सिंह, विजय सोय, मिराज अहमद , तहसील हाशमी, लॉबिन मांझी, सुरजू बास्के, परमजीत सिंह, सहेंद्र शर्मा, अभिलाष चंद्रा एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।