झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह शामिल होगी

महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह शामिल होगी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस महिला कमिटी के तत्वावधान में जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय महिला कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन 28 जून को निर्मल गेस्ट हाउस में अपराहन 3:30 आहूत की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह शामिल होंगी तथा महिला कांग्रेस को प्रखण्ड स्तर पर सक्रिय बनाने हेतू दिशा निर्देश भी प्रदान करेंगी। जिसमें शामिल होने हेतू जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी नलिनी सिन्हा अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस कमिटी ने दी है