झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

महाशिवरात्रि के दिन देवघर में 144 लगाने का विरोध, मामला हाईकोर्ट गया

महाशिवरात्रि के दिन देवघर में 144 लगाने का विरोध, मामला हाईकोर्ट गया

देवघर में शिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों पर है। सांसद निशिकांत दुबे ने प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर प्रशासन शिव बारात को लेकर मनमानी करेगी तो वह आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे। देवघर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इस फैसले का सांसद विरोध कर रहे हैं। शिव बारात निकालने के लिए भी आदेश जारी किया गया है।एसडीओ के इस आदेश के बाद शहर में कई संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।
शिव रात्रि महोत्सव समिति का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पहले चर्चा करनी चाहिए थी। बगैर चर्चा के यह फैसला ले लिया गया है। सांसद डॉ निशि कांत दुबे ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा ”झारखंड सरकार डीसी देवघर के माध्यम से हज़ारों साल से आ रही देवघर शिव बारात को रोकना चाह रही है। आस्था के लिए हम न्यायालय के शरण में जायेंगे। धारा 144 लगाना तथा बिना शिव रात्रि महोत्सव समिति की सहमति के ज़िला प्रशासन ने रूट कैसे तय किया? यह तानाशाही है, यदि प्रशासन नहीं संभला तो मैं भगवान शिव के लिए आमरण अनशन भी कर सकता हूं।
अगर शहर में धारा 144 लागू होगी तो शिव बारात देखने भक्त कैसे पहुंच पायेंगे। यह हिंदुत्व पर प्रहार है। राज्य सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन हिंदुत्व पर प्रहार कर रही है। लोगों की धार्मिक भावना और उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। बरात में हाथी शामिल होते रहे हैं, यह पहली बार नहीं है ऐसे में इस पर रोक लगा दिया गया है। हाथी शिव बारात में शामिल किये जाते रहे हैं यह पुरानी परंपरा बन चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन इसमें अड़ंगा डालने का काम कर रही है, जिसका शिवरात्रि महोत्सव समिति पुरजोर विरोध करती है।

छेड़खानी होने पर दो गुटों के बीच जमकर झड़प, दर्जनों घायल
धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के पासी धौड़ा और ऊपर धौड़ा के रहने वाले दो गुटों के बीच गुरुवार को छेड़खानी की बात को लेकर जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे, पत्थरबाजी और तलवारबाजी हुई है। जिसमें दोनों ओर से एक दर्जन भर लोग घायल हुए है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में घायल मुकेश भारती ने बताया कि आज सुबह बस्ती की एक महिला तालाब में नहाने गई थी। जिसके साथ दूसरे गुट के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे बस्ती के लोगों पर पहले से वहाँ तैनात दूसरे गुट के लोगों ने लाठी-डंडे, पत्थर और तलवार से हमला कर दिया। जिसमें करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश होने की भी बात कही जा रही है।

इसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं घटना के बाद से दोनों बस्तियों में तनाव का स्थिति बनी हुई है। जिसको देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।