झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

महानवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी के सभी सदस्यगण के द्वारा जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह को दुर्गा माता की प्रतिमा एवं चुनरी देकर उनको सम्मानित किया गया

जमशेदपुर- आज महानवमी के पावन अवसर पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी के सभी सदस्यगण के द्वारा जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक ईचागढ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह को दुर्गा माता की प्रतिमा एवं चुनरी देकर उनको सम्मानित किया गया बिहार एवं झारखंड राज्य स्थित आदित्यपुर में जयराम युथ स्पोर्टिंग क्लब द्वारा लगातार कई दशकों से सुप्रसिद्ध दुर्गापूजा पंडाल का निर्माण
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के द्वारा भव्य एवं सफल आयोजन करते आ रहे हैं इसलिये जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष नरेश लाल के नेतृत्व में संस्था के सभी सदस्यगण मिलकर आज उनको दुर्गा माता की प्रतिमा एवं चुनरी देकर उनको सम्मानित किया ।
ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सामाजिक सस्था कोल्हान डेवलपमेंट सोसायटी को धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने महानवमी के अवसर पर दुर्गा माता की प्रतिमा एवं चुनरी देकर सम्मानित किया .
पिछले पचास वर्षों से जयराम युथ स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा करती आ रही है पिछले कई दशकों से क्लब ने अनेकों थीम पर पूजा पंडाल को सजाया है जिसका संदेश समाज में सकारात्मक रहा है जैसे पर्यावरण को सुरक्षित करने का हो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हो स्वच्छता को लेकर हो डायन बिसाही को लेकर आने को कई तरह के ऐसे थीम पर पंडाल बनाते आ रहे हैं और इस वर्ष करोना गाइडलाइन होने के कारण कोई थीम तो नहीं रहा मगर अगले वर्ष में भव्य रुप से पंडाल बनेगा
इसमें मुख्य रूप से संस्था के नरेश लाल अरविन्द कुशवाहा ,प्रवीण भगत ,विक्की शर्मा कुदन सिंह ,दायल सिंह मेहरा ,विष्णु केरकेट्टा राहुल प्रजापति, शिबू, बिट्टू झा ,संतोष जोगिंदर राव ,मनोज मुर्मू, रामबाबू, जोनू ,मंगल,और सभी सदस्यगण मौजूद थे