झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

माताजी आश्रम में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई,,भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण की गीता को आत्मस्वात करें तो जीवन सुंदर हो जायेगा -शंकर चंद्र गोप

माताजी आश्रम में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई,,भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण की गीता को आत्मस्वात करें तो जीवन सुंदर हो जायेगा -शंकर चंद्र गोप

कृष्ण जी जो किया है यह करना नहीं जो बोले है वह करना है- सुनील कुमार दे

श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में 6 सितम्बर 2023 को भगवान श्रीकृष्ण की 5249 वीं जन्म जयंती विविध अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाई गई जिसमें भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।संध्या 6.30 बजे रामकृष्ण मंदिर में ठाकुर जी की आरती के पश्चात अनुष्ठान शुरू हुई।7.00 बजे कमल कांति घोष ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।7.30 बजे शंकर चंद्र गोप ने भागवत पाठ किया।उन्होंने कहा,,भगवत गीता भगवान श्रीकृष्ण का अमोल रतन है।गीता एक सार्वजनिक धर्म ग्रंथ है।अगर हम गीता को आत्मस्वात कर लें तो हमारा जीवन बदल जायेगा।इस अवसर पर सुनील कुमार दे ने उपस्थित भक्तजनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी और कहा भगवान श्रीकृष्ण की लीला असीम और अनंत हैं वह जो किया है वह करना नहीं है जो बोले है वह करना है।सुजाता मरल ने श्रीकृष्ण की संक्षिप्त जीवनी पर प्रकाश डाला।8 बजे कृष्ण भजन और भक्ति संगीत हुआ जिसमें सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप,बादल मामा, सहदेव मंडल,रेवा गोस्वामी, पतित पावन दास, देसाई मांझी,प्रवीर दास,मौ मंडल,तोड़ित मंडल आदि ने भाग लिया।रात्रि 9 बजे भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा,भोग,आरती,होम,पुष्पांजलि हुआ।उसके बाद बाल गोपालों द्वारा जन्माष्टमी का केक काटा गया।उसके बाद ब्रतधारीयों की पूजा हुई।अंत में हरिनाम संकीर्तन हुआ।पूजा अर्चना के बाद सभी को प्रसाद खिलाया गया
इस अवसर पर कृष्ण कांत मंडल,राजकुमार साहू,मिथुन साहू,मोहितोष मंडल,हेम चंद्र पात्र, नारायण चटर्जी,मधु सूदन भट्टाचार्य,सनत मंडल,दिलीप मंडल, सुबोध मंडल,रविंद्र नाथ दास, संतोष मंडल,महेश बियानी,संजीव साहू,तपन दे,तरुण दे,विश्वामित्र खंडायत,खितिष पाल, स्वपन मंडल,स्वपन कुमार मंडल,तरुण मंडल,तुसार मंडल,लोचना मंडल,अंजलि मंडल,बीरेन मंडल,बेला रानी मंडल,बेवी मंडल,बन्दना मंडल,चीनू मा,निवारण मोदी,संजय मोदी,मोनी पाल,कृष्ण गोप,बिकास दे,स्वपन दे,भास्कर दे,सुधांशु शेखर मिश्र,राजेश,ब्रह्म पद मरल,अमल बिस्वास,रीना मंडल,रिता मंडल,शिशिर कर्जी, अरुण दे,झरना साहू,निताई महाकुड़, मोहितोष गोप के अलावे बिभिन्न गांव के अनेक भक्त और महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थे।