झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा देवघर के आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय में लगाई गई पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का समापन राम कृष्ण मिशन स्कूल, जसीडीह के छात्रों ने प्रदर्शनी स्थल पर चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता में आज हिस्सा लिया

मेरी माटी मेरा देश अभियान पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा देवघर के आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय में लगाई गई पांच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का समापन राम कृष्ण मिशन स्कूल, जसीडीह के छात्रों ने प्रदर्शनी स्थल पर चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता में आज हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों/ शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया डायन प्रथा के खिलाफ संदेशात्मक नाटक का विभाग के कलाकारों द्वारा मंचन

देवघर: केंद्रीय संचार ब्यूरो दुमका/रांची की ओर से देवघर के आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय परिसर में 26 अगस्त से चल रही मल्टी- मीडिया चित्र प्रदर्शनी का आज पांचवे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।

कार्यक्रम स्थल पर आज भी सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पेंटिंग तथा निबंध प्रतियोगिता के विजेताओँ को घड़ी, टिफिन, बैग से पुरस्कृत किया गया।

प्रदर्शनी के समापन पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, रांची के कार्यालय प्रमुख  शाहिद रहमान ने पिछले पांच दिनों में इसकी उपलब्धियों के बारे में बताया। और भारी संख्या में शामिल हुए स्कूली बच्चों का भी उनके पांचों दिन उत्साह बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया।

आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  राजीव कपूर ने उनके विद्यालय परिसर में इस भव्य आयोजन के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो का धन्यवाद किया तथा आगे भी ऐसे आयोजन के लिए अपने पूरे सहयोग की बात कही।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, साथ ही साथ चंद्रयान-3 पर सेल्फी प्वाइंट , मेरी माटी मेरा देश, एवं अमृत महोत्सव इत्यादि विषयों पर रोचक जानकारियां भी प्रस्तुत की गई।

विजय स्तंभ का रेप्लिका, पीएम मोदी अपने हाथों में मिट्टी कलश लिए हुए मेरी माटी मेरा देश सेल्फी प्वाइंट, झारखंड के वीर सपूतों पर विशेष खंड, और मशहूर सेनानियों की आदम कद फोटो रेप्लिका, आदि इस प्रदर्शनी के आकर्षण बिंदु थे, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

प्रदर्शनी के आयोजन, संचालन एवं समन्वय में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी  शाहिद रहमान और  ओंकार नाथ पाण्डेय,
सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी  सफीक आलम, राज किशोर पासवान,  खुर्शीद आलम की महती भूमिका रही है। सी.बी.सी. रांची कार्यालय के कर्मी  श्रीकांत मोदी तथा  दुल्लम पांडेय,  संजय कुमार और  सुरेश उरांव भी प्रदर्शनी के आयोजन में अपना सहयोग दे रहे हैं।

समापन समारोह में विभाग से जुड़े सांस्कृतिक दल किशोर बबुआ कला परिषद के सदस्यों ने देशभक्ति गीत तथा डायन प्रथा को खत्म करने पर संदेशात्मक नाटक का मंचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की रांची तथा दुमका इकाई द्वारा संयुक्त रूप से देवघर के आर एल सराफ विद्यालय परिसर में 26 अगस्त 2023 से पांच दिन तक लगाई गई।

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से मेरी माटी मेरा देश आदि पर अगली दो दिवसीय प्रदर्शनी कल 31 अगस्त से रामगढ़ के पतरातू ब्लॉक में लगाई जा रही है।