झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती सह आश्रम का 85 वां वार्षिक उत्सव 26 फरवरी से 

माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती सह आश्रम का 85 वां वार्षिक उत्सव 26 फरवरी से
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी माताजी आश्रम हाता में आगामी 26 फरवरी 2023 से 1 मार्च 2023 तक विविध कार्यक्रमों के साथ भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती सह माताजी आश्रम का 85 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाई जायेगी यह जानकारी माताजी आश्रम सेविका चीनू माँ ने दी।26 फरवरी को मूल उत्सव होंगे।उस दिन मंगल आरती,प्रभाती कीर्तन,चंडी पूजा और चंडी पाठ, रामकृष्ण देव की विशेष पूजा,भक्ति संगीत,लीला गीति,धर्म सभा,कथामृत पाठ,महा प्रसाद वितरण,नर नारायण सेवा,तारक ब्रह्म नाम कीर्तन आदि होंगे।27 फरवरी को शाम को हरिनाम संकीर्तन का अधिवास,कथामृत पाठ और नवद्वीप निवासी कीर्तनिया काकली घोष का पदावली कीर्तन होंगे।28 फ़रवरी को सुबह 8.30 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू होंगे। एक मार्च को नाम भंग, धुलेट और महाप्रभु की भोग और आरती होंगे।इस अवसर पर माताजी आश्रम परिवार की ओर से सभी भक्तजनों, धर्मप्राण व्यक्तिओं तथा माताओं ,बहनों और भाइयों को सादर आमंत्रण दिया जा रहा है।