झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लोस चुनाव: कांग्रेस ने आठवीं लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का किया घोषणा झारखंड के तीन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित

लोस चुनाव: कांग्रेस ने आठवीं लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का किया घोषणा झारखंड के तीन सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली – कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद चार राज्यों के चौदह उम्मीदवारों के नाम का घोषणा किया गया है। जिसमें झारखंड के तीन उम्मीदवार शामिल हैं। जयप्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग से मैदान में उतारा गया है। लोहरदगा सीट पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को मौका दिया गया है। खूंटी सीट से कालीचरण मुंडा को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
आज  कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी  और महासचिव (संगठन)  के सी वेणु गोपाल की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम का घोषणा किया गया।