झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

लड़का-लड़की को लोगों ने बातचीत करते क्या देखा कि कर दी सारी हदें पार

*सीसीएल कर्मचारी के हत्या का हुआ उदभेदन पत्नी ने ही पति की कराई थी हत्या प्रेमी के साथ मिलकर रची गई थी हत्या की साजिश। पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी।*

*लड़का-लड़की को लोगों ने बातचीत करते क्या देखा कि कर दी सारी हदें पार*

*साहिबगंज जिले के रांगा थाना के चंडोला पहाड़ पर आदिम जनजाति की युवती और दूसरे समुदाय के एक नाबालिग लड़के को आपस में बातचीत करना इतना महंगा पड़ गया कि स्थानीय लोगों ने उनके साथ ज्यादती की सारी हदें पार कर दी।
दोनों को कमरे में बातचीत करते लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर दोनों के सिर मुंडाकर जूते की माला पहनाई और पूरे गांव में घुमाया।
जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो मामला सामने आया। इतना ही नहीं, अब तो दोनों लड़का-लड़की भी गायब बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार लड़का बरहड़वा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जो अपने गांव से करीब तीन किमी दूर चंदोला पहाड़ पर एक राज मिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करने रोज की तरह मंगलवार को भी गया था।
यहां एक आदिवासी युवती के साथ उसे ग्रामीणों ने बातचीत करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद राज मिस्त्री के साथ काम कर रहे तीन अन्य लोग भी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने दोनों का सिर मुंडाकर पूरे गांव में घुमाया।
पुलिस को लड़का-लड़की की है तलाश शाम करीब छह बजे घटना की जानकारी परिजनों को हुई। दोनों के परिजन बुधवार सुबह करीब आठ बजे चंदोला पहाड़ पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि युवक-युवती रात को ही भाग गए हैं।
वहीं, बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक वीडियो के माध्यम से संबंधित लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान सुरेश मालतो ने बताया कि कल वह बाहर थे। घर आने पर मामले की जानकारी मिली। घटना बेहद निंदनीय है।

*आज साकची के समाजसेवी माधुरी पप्पू सरदार के द्वारा साकची उपकरण बैंक में गरीब बच्चों के सहायतार्थ तीन मोबाईल जमा किए।*

*कोविड-19 बुलेटिन : रांची से मिले 5 पोजिटिव मामले, पूरे झारखण्ड में 54 नए पॉजिटिव मामले, इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 346533 पॉजिटिव मामले, 336 सक्रिय मामले, 341077 ठीक, 5120 मौतें हुई है।*

*देवघर के शुभम कुमार ने आईपीएल में बनाई जगह, मुंबई इंडियंस के तरफ से करेंगे गेंदबाजी*

देवघर : झारखंड की पहचान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से है। झारखंड में ऐसे कई महान हस्ती हैं, जिन्होंने राज्य को दुनियाभर में पहचान दिलाई। देवघर को प्रतिभाओं का शहर कहा जाता है। एक बार फिर से झारखंड के देवघर के रहने वाले शुभम कुमार का आईपीएल में चयन हो गया है। जो शुभम के परिवार के अलावा झारखंड के लिए भी गर्व की बात है। देवघर के शुभम कुमार का फास्ट बॉलर के तौर पर मुंबई इंडियन की टीम में चयन हो चुका है। जो 16 जुलाई से मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई में कैंप में रहंगे और अभ्यास करेंगे।
17 सिंतबर को होने वाले आईपीएल में शुभम बॉलिंग करते नजर आएंगे। पिछली बार कोरोना के कारण आईपीएल स्थगित कर दिया गया था लेकिन इस बार दुबई के आबू धाबी में आईपीएल का आयोजन होने वाला है। जिसमें देवघर के शुभम कुमार का फास्ट बॉलर के तौर पर मुंबई इंडियन की टीम में चयन हो चुका है। जो 16 जुलाई से मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई में कैंप में रहेंगे और अभ्यास करेंगे।
शुभम कुमार सिंह देवघर के बंपास टाउन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार से आने की वजह से परिवार वाले चाहते थे कि शुभम पढ़ाई में ध्यान दें। शुभम ने हसरत के आगे अपनी छोटी हैसियत को नजरअंदाज कर दिया। शुभम ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 2015 में झारखंड राज्य टीम में चयनित हुए।
झारखंड क्रिकेट संघ के अंदर अंडर-19 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद शुभम की चर्चा होने लगी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के आईपीएल के लिए शुभम कुमार सिंह का नाम पक्का हो गया। 16 जुलाई को शुभम मुंबई पहुंचेंगे। जहां 1 महीने की ट्रेनिंग के बाद 17 सितंबर से दुबई के आबू धाबी में होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेंगे।

*लोहरदगा के कुडू़ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवकों के पास से एक लोडेड देसी स्टैंड गन बरामद हुआ हैं। युवकों की पहचान धर्मराज सिंह पिता – स्वर्गीय वृषकेतु सिंह सकिन – दिगदोन (2) सरफराज अंसारी पिता अजीज अंसारी साकिन रहमतनगर बसिया रोड, दोनों थाना- सिसई , जिला- गुमला। इस संबंध में कुडू़ थाना प्रभारी अनिल उरांव द्वारा आगे बताया पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना द्वारा जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। चौदह जुलाई को करीब सात बजे रात में जिंगी कैंरौ रोड में सशस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग के दौरान युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि अवैध हथियार को मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपा कर ले जाया जा रहा था। युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।*