झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कुमार रवि बने झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

कुमार रवि बने झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधााई

बोकारो के कुमार रवि को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि मजदूरों आवाज को बुलंद किया जायेगा

धनबादः बोकारो के कुमार रवि को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इंटक के अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीव रेड्डी, राष्ट्रीय महामंत्री संजय सिंह, बिहार प्रदेश इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन महामंत्री वीरेन्द्र चौबे और यूथ इंटक के अध्यक्ष संजय गाबा ने रवि के मनोनयन के संबंध में पत्र जारी किया है.

रवि को प्रदेश इंटक के साथ योगदान देने की बात कही गई. यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष गाबा ने कहा कि रवि की संगठन के प्रति निरंतर काम को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.
उन्होंने कहा कि बोकारो समेत प्रदेश के अन्य 23 जिलों में मजदूरों की आवाज को बुलंद किया जाएगा. नौजवान वर्कर्स को संगठन में जोड़ने की दिशा में पहल की जाएगी और यह यूथ इंटक नए सिरे से सभी को लेकर काम करेंगी.
अपने मजदूर भाइयों के साथ ही उन्होंने इंटक और यूथ इंटक के सभी पदाधिकारी का धन्यवाद किया. इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय सचिव पीजे राजू , यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री रवि नागर, झारखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अजितेश पांडे, राजेन्द्र आदि मौजूद थे कुमार रवि को प्रदेेश   युुथ इंटक का अध्यक्ष बनाए जाने पर इंटक नेता संजय झा ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी हैं