झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कथामृत उत्सव पंचम दिन बरभूमरी गांव में आयोजित भीड़ उमड़ी, राम और कृष्ण का सम्मिलित रूप है रामकृष्ण – बादल मामा

कथामृत उत्सव पंचम दिन बरभूमरी गांव में आयोजित भीड़ उमड़ी, राम और कृष्ण का सम्मिलित रूप है रामकृष्ण – बादल मामा
माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का पंचम दिन आज  बरभूमरी गांव के राधा कृष्ण मंदिर में आयोजन किया गया।इसका आयोजन बरभूमरी के भक्तजनों ने किया। संध्या 6.30 बजे ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ अनुष्ठान शुरू हुई।आरती रिसभ् मंडल ने की।उसके बाद शंकर चंद्र गोप भक्तजनों को स्वागत किया और महेंद्र गुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला।उसके बाद सुनील कुमार दे ने भगवान रामकृष्ण देव की महिमा वर्णन करते हुए कहा कि राम और कृष्ण का सम्मिलित रूप का नाम है रामकृष्ण परमहंस।प्रभु रामकृष्ण ने दीन, दुखी,पापी धार्मिक, पतित, पतिता, गृही सन्यासी सबका भगवान थे।जो उनके स्मरण में आते थे प्रभु उनको कृपा करते थे और अमृत की अधिकारी बना देते थे।उसके बाद बादल मामा ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।उन्होंने कहा कि भगवान रामकृष्ण देव विवाद भंजन ठाकुर है।उन्होंने धर्म  का विवाद,ज्ञान भक्ति का विवाद,गृही संन्यासी का विवाद को मिटाया है।रामकृष्ण एक सागर है जिनके अंदर सारे देवी देवताओं और धर्म समाया हुआ है।जिन्होंने धर्म को बहुत ही सरल बना दिया है। उसके बाद मां शारदा देवी की जीवनी और स्वामी विवेकानंद की वाणी पाठ किया ।उसके बाद भक्ति गीति प्रस्तुत की गई जिसमें पतित पावन दास, प्रवीर दास, तड़ित मंडल, गोप,लोचना मंडल,कमल कांति घोष,देसाई सोरेन,सुनील कुमार दे ,सहदेव मंडल,बीथिका मंडल,मुकुल मंडल और माताजी आश्रम के भक्त मोहिलाओ ने भाग लिया।अंत में हरिनाम और हरिलुट हुआ।इस अबसर पर राजकुमार साहू,कृष्ण पद मंडल,समीर मंडल,प्रवीर मंडल,रिता मंडल,रीना मंडल,सनातन महतो,हरगौरी महतो,दिलीप महतो,शरत महतो,असित मंडल,बुलबुल मंडल,अंजलि मंडल,बीरेन मंडल,बलराम गोप,संजय साहू,भानु राणा,अमल बिश्वास,सुजाता मरल, महतो,तपन मंडल,झरना साहू,भबतारण मंडल,नारायण चटर्जी,तपन दे,तरुण दे,अमित मंडल,सावित्री गोप,मंजुश्री सरकार के अलावे विभिन्न गांव के अनेक भक्त और महिलाएं उपस्थित थे।अनुष्ठान के बाद सभी भक्तजनो को प्रसाद खिलाया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन बिमल मंडल ने दिया कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।