झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कथामृत उत्सव का षष्ठम दिवस चलियामा गांव में आयोजित भक्तों की भीड़ उमड़ी दुनिया अगर रामकृष्ण के पथ पर चलते तो धर्म के नाम पर इतना झगड़ा और खून खराबी नहीं होती-बादल मामा

कथामृत उत्सव का षष्ठम दिवस चलियामा गांव में आयोजित भक्तों की भीड़ उमड़ी दुनिया अगर रामकृष्ण के पथ पर चलते तो धर्म के नाम पर इतना झगड़ा और खून खराबी नहीं होती-बादल मामा
जमशेदपुर-  आज  माताजी आश्रम द्वारा संचालित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का षष्टम दिवस चलियामा गांव में स्वर्गीय असित मंडल के वास् भवन में आयोजित की गई।साढ़े  छह बजे ठाकुरजी की संध्या आरती की गई उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित भक्तजनों का स्वागत करते हुए महेंद्र गुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला।सुनील कुमार दे ने इस अवसर पर रामकृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला।बादल मामा रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।उन्होंने कहा कि अगर दुनिया रामकृष्ण परमहंस देव् की उदार धर्म भाव ग्रहण करते तो दुनिया मे धर्म के नाम पर लड़ाई झगड़ा और खून खराबी नहीं होता।इस अवसर पर शारदा मां और स्वामी विवेकानंद की जीवनी भी पाठ किया।हरगौरी महतो ने इस अवसर पर सत्संग जीवन में क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डाला भक्ति संगीत प्रस्तुत किया पतित पावन दास, देसाई सोरेन,कमल कांति घोष,सुनील कुमार दे,तोड़ित मंडल,यमुना मंडल,सहदेव मंडल और माताजी आश्रम के भक्त महिलाओं ने भाग लिया।।अंत में हरिनाम और हरिलुट किया गया।अनुष्ठान के बाद सभी को प्रसाद खिलाया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत मंडल ने किया।अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने की।इस अवसर पर नारायण चटर्जी,मोहितोष मंडल,राजकुमार साहू,अमल बिश्वास,संतोष मंडल,सुबोध मंडल,मोनी मंडल,पलटू मंडल,संजय साहू,ब्रह्म पद मरल,सुजाता मरल,सावित्री गोप,लोचना मंडल,अंजलि मंडल,बन्दना मंडल,कविता महतो,बेला रानी मंडल,काजल मंडल,बीरेन मंडल के अलावे विभिन्न गांव के भक्त और महिलाएं उपस्थित थे।