झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कथामृत उत्सव दूसरा दिन जामवानी गांव में आयोजित धार्मिक एकता का प्रतीक भगवान रामकृष्ण देव-बादल मामा

कथामृत उत्सव दूसरा दिन जामवानी गांव में आयोजित
धार्मिक एकता का प्रतीक भगवान रामकृष्ण देव-बादल मामा

माताजी आश्रम हाता द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का दूसरा दिन आज  जामवानी गांव के राधा गोविंद हरि मंदिर में आयोजित किया गया।इसका आयोजन जामवानी पल्लीमंगल समिति ने किया। संध्या 6,30 बजे ठाकुर जी की संध्या आरती के साथ अनुष्ठान शुरू हुई।आरती लोचना मंडल ने की।उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित सभी भक्तजनों का स्वागत करते हुए कथामृत उत्सव की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।उसके बाद बादल मामा ने रामकृष्ण कथामृत पाठ किया।उन्होंने कहा कि भगवान रामकृष्ण देव धार्मिक एकता का प्रतीक है।उन्होंने सभी धर्मों को सत्य माना है और सम्मान किया है।उन्होंने कहा है,, जितना मत है उतना ही पथ है लेकिन लक्ष्य सबका एक है।इसलिए धर्म और ईश्वर के नाम पर लड़ाई झगड़ा करना मूर्खता है।उसके बाद मां शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद की जीवनी पाठ किया।उसके बाद भक्ति गीत प्रस्तुत की गई जिसमें सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, तड़ित मंडल, घोष,सहदेव मंडल,माताजी आश्रम के भक्त मोहिलाओ ने भाग लिया।इस अबसर पर हरगौरी महतो,आनंद राम महतो,बिभीषण महतो अपने अपने विचार रखें।उसके बाद हरिनाम और हरिलुट के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिरण महतो ने किया।इस अवसर पर सनातन महतो,राजकुमार साहू,बलराम गोप,स्वपन कुमार मंडल,महितोष मंडल,नारायण चटर्जी,शरत महतो,संजय साहू,भानु राणा, लोचना मंडल, सावित्री गोप, मंडल,सहदेव मंडल,झरना साहू,अंजलि मंडल,सुजाता मरल,कविता महतो के अलावे बिभिन्न गांव के भक्तगण काफी संख्या में उपस्थित थे।अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।