झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ राजेंद्र भारती

कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने डॉ राजेंद्र भारती

जमशेदपुर : टीचर्स एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू )के अध्यक्ष एवं एवं महासचिव पद के लिए साकची स्थित ग्रेजुएट वीमेंस कॉलेज में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र भारती तथा महासचिव पद के लिए घाटशिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ इंदल पासवान विजयी घोषित किए गए। चुनाव में 195 मतदाताओं में 176 ने मतदान किया। इससे पूर्व उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, परिक्षेत्र सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध ही चुने जा चुके थे।
चुनाव परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा राजेंद्र भारती, महासचिव डा इंदल पासवान तथा निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष डॉ वीके सिंह साकची स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय पहुंचे। जहां ब्रांच कोऑर्डिनेटर डा आर के चौधरी ने तीनों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दिया।