झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस जनों को रांची चलने का आहवान किया है

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी राकेश तिवारी ने आज बताया कि प्रदेश कांग्रेस के नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्षा सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा विधायक बंधु तिर्की जलेश्वर महतो शहजादा अनवर कल दोपहर 12:30 बजे एयर इंडिया के विमान से दिल्ली से रांची आ रहे हैं उसके बाद कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संबोधित करेंगे श्री तिवारी ने कोल्हान के समस्त कांग्रेस जनों से अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए रांची चलने का आह्वान किया है साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी लोग एयरपोर्ट पर कोरोना नियमों का अनुपालन करते हुए पहुंचे श्री तिवारी ने कहा की राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और राज्य के सभी साधारण कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है कि आलाकमान ने पार्टी के साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश का बागडोर सौंप कर राज्य में सेकेण्ड लाइन लीडरशिप को बढ़ावा दिया है इसके लिए हम आलाकमान को धन्यवाद देते हैं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत चारों कार्यकारी अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा की संगठन को धारदार और मजबूत बनाने की दिशा में राज्य के सभी निष्क्रिय जिला अध्यक्षों की अविलंब छुट्टी होनी चाहिए और प्रदेश कांग्रेस का गठन एक महीने के भीतर करना चाहिए उन्होंने बताया की वह कल सुबह आठ बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे