झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कोल्हान मजदूर संघ के आदित्यपुर नगर कमेटी का अंबुज के निर्देश पर हुआ विस्तार

आदित्यपुर। कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबुज कुमार के निर्देश पर कोल्हान मजदूर संघ के कार्यकारी नगर अध्यक्ष रितिक कुमार साहू ने आज आदित्यपुर नगर कमेटी का विस्तार किया है। आज कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रितिक कुमार साहू ने कोल्हान मजदूर संघ की नगर कमेटी में कई युवाओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। जिसके तहत, हर्ष कुमार एवं गोलू पंडित को कोल्हान मजदूर संघ का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभिमन्यु पांडे को महासचिव नियुक्त किया गया है, इसके अलावा विवेक कुमार ,करण कुमार साहू ,उज्जवल कुमार को कोल्हान मजदूर संघ के सचिव के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।राज मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों को आज मजदूर संघ के कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों के समस्याओं के निदान हेतु उन्हें आज से ही अपने कार्य में लग जाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष कुणाल राय रामविचार राय उपस्थित रहे।