झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कल से खुलेंगे प्राइवेट स्‍कूल, जाने स्कूलवार समय सारिणी व गाइडलाइन

जमशेदपुर।  निजी स्कूल सोमवार यानी चार जनवरी से खुल जाएंगे। इस बाबत अनएडेड स्कूल एसोसिएशन तथा निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों की ओर से अभिभावकों को समय सारिणी की सूचना भी दे दी गई।

परीक्षा को देखते हुए कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्रों के पठन-पाठन कार्य के लिए स्कूलों को शीतकालीन अवकाश के बाद खोला जा रहा है। कई निजी स्कूलों में एक साथ बच्चे आएंगे तो कई वैकल्पिक दिन (अल्टरनेट डे) पर। आइसीएसई व सीबीएसई स्कूलों ने प्रैक्टिकल व थ्‍योरी के लिए अलग-अलग कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।

आइसीएसई स्कूलों में प्रैक्टिकल व थ्‍योरी एक साथ

आइसीएसई स्कूलों में प्रैक्टिकल व थ्‍योरी एक साथ होंगे। बच्चों को छह सात ग्रुपों में बांटा गया है। एक कमरे में 15-20 बच्चे बैठाए जाएंगे। छात्रों को शपथ पत्र, सैनिटाइजर व पानी बोतल साथ लाने का निर्देश दिया गया। स्कूलों ने स्कूल खोलने व छुट्टी के लिए अलग-अलग समय सारिणी निर्धारित किया है। स्कूल बस फिलहाल नहीं चलेगी। अभिभावकों को खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने की व्यवस्था करनी होगी। दैनिक जागरण ने अलग-अलग स्कूलों से बात की तो सभी की समय सारिणी का पता चला।

स्कूलवार समय सारिणी

1. दयानंद पब्लिक स्कूल साकची : यहां 15 बच्चों को एक-एक कक्षा में बैठाया जाएगा। बच्चों को स्कूल 8:30 बजे आना होगा। कक्षाएं 9 बजे से 12 बजे तक होगी। दसवीं की छुट्टी 12 बजे तथा बारहवीं की छुट्टी दोपहर 12:10 बजे होगी। प्रैक्टिकल व थियोरी एक साथ होगी।

2. एमएनपीएस : इस स्कूल में 19 ग्रुप बनाए गए है। शिक्षकों को विषयों की जानकारी दे दी गई है। एक कक्षा में विषय समाप्त होने के बाद शिक्षक उसी विषय को दूसरे कक्षा में पढ़ाएंगे। कक्षा दसवीं के बच्चों की इंट्री सुबह आठ बजे तथा बारहवीं में सुबह 8:15 बजे। इस स्कूल में बच्चों की छुट्टी 12 बजे होगी। प्रैक्टिकल की परीक्षाएं अल्टरनेट डे पर होगी। इस स्कूल के बच्चे अल्टरनेट डे पर आएंगे।

3. राजेंद्र विद्यालय : इस स्कूल के दसवीं एवं बारहवीं के बच्चे एक साथ आएंगे। एक ग्रुप में 15-20 बच्चों को एक कक्षा में बैठाया जाएगा। सुबह 8:30 बजे बच्चों की इंट्री होगी। कक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चलेगी।

4. सेक्रेड हार्ट कान्वेंट : यहां अल्टरनेट डे पर आएंगे छात्र। कक्षाएं 8:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। स्कूल के तीनों गेट खुले रहेंगे। छात्राओं की इंट्री सुबह 8:30 बजे से होगी।

5. बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल कदमा : इस स्कूल में भी अल्टरनेट डे पर कक्षाएं आयोजित होगी। 15 बच्चों का एक ग्रुप बनाया गया है। स्कूल में बच्चों की इंट्री 8:15 बजे से होगी। कक्षाएं 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगी।

6. केपीएस ग्रुप : यहां भी अल्टरनेट डे पर बच्चे आएंगे। सुबह 8:30 बजे बच्चों को स्कूल आना होगा।

7. जेएच तारापोर एग्रिको : इस स्कूल में 15 बच्चों का एक ग्रुप बनाया गया है। बच्चे 8:30 बजे स्कूल पहुंचेंगे। कक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। साइंस व कॉमर्स के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाया गया है। दसवीं के बच्चे छह से आएंगे।

8. लोयोला स्कूल : यहां सुबह 8:30 बजे तक बच्चे आएंगे। नौ बजे से कक्षाएं संचालित होगी।

9. चिन्मया टेल्को : यहां अल्टरनेट डे पर छात्रों को बुलाया गया है। कक्षा सुबह 8:45 बजे से 11:15 तक संचालित होगी।

10. एलएफएस टेल्को : यहां सिर्फ कक्षा 12वीं के बच्चों को सुबह 9 बजे से 12 बच्चों को बुलाया गया है। यहां 40 प्रतिशत अभिभावकों ने ही ऑफलाइन क्लास के लिए शपथ पत्र दिया है।

11: जेपीएस बारीडीह : यहां दसवीं एवं बारहवीं के सभी बच्चे अल्टरनेट डे पर स्कूल आएंगे। कक्षाएं 9 बजे से 12 तक होगी। एक ग्रुप में 12 बच्चों को शामिल किया है। स्कूल के अंदर 8:45 में प्रवेश करना होगा।

12: विवेक विद्यालय : यहां 211 छात्रों ने सहमति पत्र जमा कर दिया है। कक्षाएं आधे घंटे के अंतराल में ली जाएगी। बच्चों को सुबह 8:30 बजे आना होगा।

सेंट मेरीज व डीएवी बिष्टुपुर बाद में होगी ऑफलाइन कक्षाएं

सेंट मेरीज इंग्लिश हाई स्कूल बिष्टुपुर में ऑफलाइन कक्षाएं अभी एक सप्ताह तक नहीं होगी। अभिभावकों ने इसके लिए पूर्ण सहमति नहीं दी है। प्री बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी माह में होगी। डीएवी बिष्टुपुर में ऑफलाइन कक्षाओं पर सोमवार को बैठक के बाद लिया जाएगा।