झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

खेडुवा ग्राम-खेडुवा में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुकुल उरांव, कनीय सांख्यिकी सहायक धनंजय कुमार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अगहनी धान फसल कटनी करवाया गया

कृषि वर्ष-2021-2022 में अगहनी धान फसल कटनी का प्रयोग प्रखण्ड-पटमदा के पंचायत-खेडुवा ग्राम-खेडुवा में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुकुल उरांव, कनीय सांख्यिकी सहायक धनंजय कुमार एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अगहनी धान फसल कटनी करवाया गया। जिसमें प्रखण्ड/अंचल-पटमदा से अंचल निरीक्षक देवदास उपाध्याय, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मानसिंह मेलगांडी, जनसेवक अमर पाण्डेय, कृषि मित्र एवं अन्य ने फसल कटनी किया। खेडुवा गांव के दो प्लॉटो पर अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग की विवरणी निम्नवत है-
(क)पंचायत-खेडुवा ग्राम-खेडुवा
किसान का नाम-दीपंकर महतो
पिता का नाम-रैवती रमण महतो
प्लॉट संख्या-731,
कच्चा वजन-20.700 कि0ग्रा0
कटनी की तिथि-27.11.2021
कट साईज- 10 x 5 मीटर
(ख)पंचायत-खेडुवा ग्राम-खेडुवा
किसान का नाम-अरूण चन्द्र महतो
पिता का नाम-स्व0 फणीभूषण महतो
प्लॉट संख्या-769
कच्चा वजन-22.700 कि0ग्रा0
कटनी की तिथि-27.11.2021
कट साईज- 10 x 5 मीटर
*=============================*