झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को *इनसे है हम* भेंट की गई

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को *इनसे है हम* भेंट की गई

जमशेदपुर- अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री भारत सरकार को प्रबंध संपादक धर्म चंद्र पोद्दार ने *इनसे हैं हम* भेंट की
श्री श्री काली पूजा के पावन अवसर पर आज महाप्रसाद का आयोजन अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री भारत सरकार के घोड़ा बांधा जमशेदपुर स्थित निवास पर किया गया था। इस आयोजन के मध्य में पुस्तक भेंट की गई।
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पुस्तक “इनसे हैं हम” में देश के इक्यावन महान पूर्वजों के प्रेरणादायक व्यक्तित्व को इक्यावन लेखकों द्वारा लिखा गया है। यह पुस्तक आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में उसके उद्देश्य को ध्यान में रखकर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अवधेश कुमार अवध द्वारा संपादित है।
अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री भारत सरकार को धर्म चंद्र पोद्दार ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर “इनसे हैं हम” भेट की। श्री पोद्दार भारतीय जन महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और “इनसे हैं हम” के एक लेखक तथा प्रबंध संपादक भी हैं।