झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी के नेताओं ने साकची गोलचक्कर पर सामूहिक उपवास किया

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी के नेताओं ने साकची गोलचक्कर पर सामूहिक उपवास किया

जमशेदपुर – आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी सामुहिक उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया और असंवैधानिक तरीके से 21 मार्च को गिरफ्तार हुए केजरीवाल को तुरंत रिहा करने की मांग की गई क्योंकि उन्हें ईडी ने झूठे मुकदमे में फंसाया है इस मौके पर अभिषेक कुमार ने कहा कि तानाशाही के खिलाफ आज पूरा देश एकजुट है। आओ मिलकर देश के बेटे के लिए आवाज उठाएं। इससे पहले आप पार्टी ने 26 मार्च को भी देशभर में प्रदर्शन किया था। उन्होंने आगे कहा कि भारत के 25 राज्यों की राजधानी, जिला, ब्लॉक मुख्यालय और अपने गांव-कस्बे में लोग सामूहिक उपवास कर केजरीवाल को अपना समर्थन दे रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार और प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफरीदि शामिल हुए।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी नेताओं समेत कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। पार्टी लगातार सीएम की गिरफ्तारी का विरोध कर उन्हें जल्द रिहा करने की मांग कर रही है। आम आदमी पार्टी लगातार ईडी की कार्रवाई और मोदी सरकार पर जमकर हमलावर है। लोग उनके जेल से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। देश के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं। वह सिर्फ उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपना भाई और बेटा मानते हैं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता विनोद सिंह , महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर, पूर्वी विधानसभा सचिव मणि यादव, पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष सिंह, पूर्वी विधानसभा सहसचिव राज कुमार, पूर्वी विधानसभा सहसचिव अजीत कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हरभजन सिंह, महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव चरणजीत सिंह, महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहसचिव हरेंद्र सिंह, महानगर सहसचिव अमरजीत सिंह, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, वरिष्ठ नेता हकीमुद्दीन वारसी, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ भगत, महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममिता द्विवेदी, पूर्वी विधानसभा महिला अध्यक्ष संगीता चौबे, महानगर महिला, सहसचिव रानी देवी, महानगर महिला उपाध्यक्ष पूनम देवी, संजय सिंह मल्लिक, संजीव कुमार, आयुष गुप्ता एवं अन्य कई लोग मौजूद थे