झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कदमा रामजनम नगर में बस्तीवासियों ने लगाया जनता दरबार उपस्थित हुए भाजपा के वरीय नेतागण

कदमा रामजनम नगर में बस्तीवासियों ने लगाया जनता दरबार उपस्थित हुए भाजपा के वरीय नेतागण।

जमशेदपुर-आज कदमा रामजनम नगर में बस्तीवासियों के साथ एक बैठक हुईं। बैठक की अध्यक्षता कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थें। बैठक में विभिन्न समस्याओं के साथ मुख्य रूप से पेयजल का मुद्दा उठाया गया बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने बस्ती की समस्याओं के समाधान के विषय में किए गए प्रयास के विषय में बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा बस्ती की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द यहाँ जुस्को द्वारा पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी, इस सन्दर्भ में मैंने अधिकारियों से बात किया है,उन्होने कहा कि और भी जो समस्याएं बस्ती में है उसके समाधान के लिए प्रयास करेंगें। बैठक को संबोधित करते हुए ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बस्ती में जो भी समस्याएं हैं उनको सूचीबद्ध कर उसके समाधान के लिए प्रयास करेगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रेम कुमार, भोला शर्मा, रंजीत पण्डित, डी एन सिंह, कार्तिक गोप,अमित मंडल, गणेश भूमिज, दीपल विश्वास ,अजीत सिंह, जगबन्धु महतो, प्रमोद कुमार साहु एवं अन्य सैकड़ों बस्तीवासी उपस्थित थें।