झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार कोविड-19 के वैक्सीनेशन हेतु आज चाणक्यपुरी, समुदायिक भवन, मानगो में स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया

*कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार कोविड-19 के वैक्सीनेशन हेतु आज चाणक्यपुरी, समुदायिक भवन, मानगो में स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया*

मानगो स्पेशल कैंप में मानगो नगर निगम अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने वैक्सीन लिया तथा इस क्षेत्र के आसपास रहने वाले पथ विक्रेताओं ने भी वैक्सीन लिया।
कुल 40 स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं पथ विक्रेताओं ने वैक्सीन लिया।
कैंप में मानगो नगर निगम में कार्यरत सीआरपी के द्वारा वैक्सीन लेने के लिए आए हुए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को वैक्सीन लेने के उपरांत आधा घंटा तक ऑब्जरवेशन हेतु सामुदायिक भवन में बैठाया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया ऐसे कैंप का आयोजन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को वैक्सिंन दिलाने हेतु नगर निगम के अन्य क्षेत्रों में इसी सप्ताह किया जाएगा।
इस अवसर पर सीएमएम, सीआरपी उर्मिला देवी, प्रतिमा देवी एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।*=============================*
*=============================*
*उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज भी किए गए।*

सर्वे का कार्य सहारा सिटी, संकोसाई जवाहर नगर, आजाद नगर, डिमना रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, दाएगूटू ,डिमना आदि क्षेत्रों में कराया गया । सर्वे का कार्य जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त टीम के कर्मियों द्वारा किए जा रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित समय तक पूर्ण कर लिया जाए।
पदाधिकारी ने कहा प्राप्त सूची के अनुसार सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण किया जाए। अब तक एक सौ से अधिक सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। सर्वे का कार्य प्रतिनियुक्ति कर्मी निर्मल कुमार, राहुल कुमार ,निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव ,ललित लकड़ा, राकेश कुमार, एवं अन्य कर्मियों के द्वारा मृत व्यक्तियों के घर जाकर किए गए।
*=============================*
*=============================*
*डिमना चौक से मानगो चौक तक का कचरा उठाव का कार्य कराया गया*

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने मानगो नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई कार्य से संबंधित दिए निर्देश के आलोक में आज डिमना चौक से मानगो चौक तक कचरा उठाओ का कार्य पूरा कराया गया एवं जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव भी कराया गया।

मानगो नगर निगम के अन्य क्षेत्रों जैसे सब्जी मंडी के पास ,मानगो चौक , मानगो बाजार में साफ सफाई के कार्य के साथ-साथ कचरा उठाव के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

*=============================*