झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ भाजपा के विधायक सी पी सिंह के द्वारा सदन में ओछी बयानबाजी के खिलाफ आज शेरे पंजाब चौक पर भाजपा नेता सी पी सिंह का पुतला दहन किया गया

कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ भाजपा के विधायक सी पी सिंह के द्वारा सदन में ओछी बयानबाजी के खिलाफ आज शेरे पंजाब चौक पर भाजपा नेता सी पी सिंह का पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं इंटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के माध्यम से इंटक के प्रदेश सचिव अंबुज कुमार ने कहा कि सी पी सिंह को अपना बयान अविलंब वापस लेते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो कोल्हान कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता इंटक प्रदेश सचिव अंबुज कुमार के नेतृत्व में उनके रांची स्थित सरकारी आवास का घेराव करेंगे।
ऐसा प्रतीत हो रहा है की सत्ता से बेदखल होने के कारण भाजपा के नेता सी पी सिंह मानसिक दिवालियापन का शिकार हो गए हैं।
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवाकर झा, कोल्हान के कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश धारी, कामगार कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर रमा शंकर पांडे ,समरेंद्र तिवारी , हरविंदर सिंह ,कामगार कांग्रेस के जिला कोऑर्डिनेटर एवं कोल्ह।न मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष छोटू राय और कुणाल राय , विश्वजीत गोराई ,दयानंद प्रसाद ,विष्णु पांडे ,सिद्धेश्वर उपाध्याय , अजय महतो , दीपक कुमार अमित प्रामाणिक ,मोहन प्रसाद ,विनोद दुबे आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे कार्यक्रम में उपस्थित कोल्हान प्रवक्ता सुरेश धारी एवं कांग्रेसी नेता दिवाकर झा तथा रमा शंकर पांडे ने एक स्वर में भाजपा नेता सी पी सिंह के बयान की कड़ी निंदा की है एवं माफी मांगने की शर्त राखी है!