झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस पार्टी का डोर टू डोर जनसंपर्क प्रारंभ

कांग्रेस पार्टी का डोर टू डोर जनसंपर्क प्रारंभ

जमशेदपुर- बिरसानगर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के आहवान पर बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष संजय घोष के नेतृत्व में बिरसानगर के 250 घरों में जनसंपर्क अभियान चलाकर “कांग्रेस पार्टी का गारंटी पत्र”* देकर प्राप्ति रशीद भरा गया।
प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष ने कहा कि लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अधिकांश लोगों ने कहा कि हमें मोदी सरकार से छुटकारा चाहिए। लोगों ने कांग्रेस पार्टी का झण्डा भी घर घर पहुंचाने के लिए कहा
बिरसानगर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के द्वारा इंडिया गठबंधन दल के प्रत्याशी समीर मोहंती को भारी संख्या में वोट देने के लिए अपील भी किया। उत्साहित लोगों ने समीर मोहंती को साथ देने का वचन दिया।
जनसंपर्क अभियान में प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष, एल सोनाराम, संजय तिवारी, प्रबल बारी सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।