झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भाजपा झूठ की कर रही है राजनीति-सीएम चंम्पाई सोरेन

भाजपा झूठ की कर रही है राजनीति-सीएम चंम्पाई सोरेन

सिंहभूम चाईबासा – झारखण्ड की जनता को दिए गए अधिकारों को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने 10 साल की उपलब्धियों को बताने का समय नहीं मिला। उन्होंने कोल्हान की धरती पर अपने संबोधन में ईचा-खरकाई डैम के बारे में नहीं कहा, बस दूसरों पर आरोप लगाया।
भाजपा धर्म के नाम पर लड़ाना जानती है- बन्ना गुप्ता
इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाना जानती है। युवाओं को झूठे सपने दिखाए जाते हैं। केंद्र की सरकार से हर कोई परेशान है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है भाजपा झूठ बोल कर वोट लेना जानती है। लेकिन जनता जागरुक है। उन्होंने कहा कि चुनाव में अपना मत का प्रयोग करके इंडिया गठबंधन को जीत दिलाना है।