झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्कासन पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कांग्रेस के डीएनए में है हिन्दू विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्कासन पर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कांग्रेस के डीएनए में है हिन्दू विरोध

जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम जिला एनएसयूआई के अधिकारिक ग्रुप में जय श्री राम बोलने पर सात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निष्कासन को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद बताया है। भाजपा महानगर के जिला महामंत्री राकेश सिंह ने ऐसी कार्रवाई को तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाला बताया। उन्होंने प्रेस-रिलीज जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी को जय श्री राम के नारे से आपत्ति हो गयी है। यह कार्रवाई दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की कितनी बड़ी पोषक है। राम के देश में राम का नाम लेने पर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कहा कि कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने करोड़ों हिन्दू के आराध्य प्रभु श्रीराम जी के अस्तित्व पर सवाल उठाकर उनका अपमान लगातार किया है। इस प्रकार की कार्रवाई ने साबित कर दिया कि कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है और उनके डीएनए में हिन्दू विरोध शामिल है। राकेश सिंह ने कहा कि झारखंड को बंगाल बनने नहीं देंगे, प्रभु श्री राम के नारे से जिनके पेट में दर्द होता है, वे किसी और देश में शरण ले लें। साथ ही कहा कि कांग्रेस की हिन्दुविरोधी मानसिकता उसके पतन का सबसे बड़ा कारण बनेगा।