जनता दरबार मेरे लिए जनता की सेवा करने का अवसर है इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर सुख दुख साझा करता हूँ और समस्याओं के समाधान का प्रयास करता हूँ
जमशेदपुर- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज जमशेदपुर में जनता दरबार लगाया. कदमा स्थित कार्यालय में जनता दरबार में जिला के विभिन्न क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्या को मंत्री ने सुना. इस मौके पर लोगों को स्वास्थ्य मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है. जनता दरबार में मुख्य रूप से फीस माफी, सोसाइटी की समस्या, रोड बनाने, नाली की सफाई,पेंशन,राशन कार्ड बनवाने, अस्पताल का बिल माफी, रांची रिम्स में इलाज करवाने के मामलों को लेकर जनता मंत्री के पास पहुंची थी.इस दौरान मनोज झा,प्रभात ठाकुर,संयज तिवारी,माजिद अख्तर,जयप्रकाश साहू, कैलाश रजक,इरशाद हैदर, धनु महतो,आगेस्टिंग विल्सन, आयुन राय, उपस्थित थे
सम्बंधित समाचार
सप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे दर्जनों लोग जनता दरबार में आए लोगो से क्रमवार मिले उपायुक्त, संज्ञान मे आए समस्याओ के निराकरण का दिया आश्वासन
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे पूर्व सीएम रघुवर दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा- ऐतिहासिक होगा स्वागत कार्यक्रम
महाधरना में मणिपुर जातीय हिंसा, नरसंहार, माता बहनों के चीरहरण अत्याचार एवं भाजपा के नीति के खिलाफ हजारों की संख्या में भारी वर्षा में उमड़े कार्यकर्ता : इंडिया