झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जनजातीय उद्यमिता, शिक्षा, संस्कृति, व्यंजन एवं वाणिज्य कों बढ़ावा देने हेतु आदि महोत्सव का आयोजन देश भर में किया जा रहा है

जमशेदपुर- देश भर में जनजातीय उद्यमिता, शिक्षा, संस्कृति, व्यंजन एवं वाणिज्य कों बढ़ावा देने हेतु आदि महोत्सव का आयोजन देश भर में किया जा रहा है, इसी के तहत शनिवार से जमशेदपुर में इस महोत्सव की शुरुआत हुई जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे.
आदिवासी कल्याण मंत्रालय द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के अलावे जिले के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत कई विभागीय अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे, इस महोत्सव में 165 स्टाल्स लगाए गए हैं जहाँ आदिवासी कला संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी पारम्परिक तरीके से बनाये जाने वाले वस्तु यहाँ मुख्य आकर्षण का केंद्र है, इसमें देश के 28 राज्यों से ट्राइबल उत्पादों को शामिल किया गया है, देश भर में जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु भारत सरकार द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, जमशेदपुर में 7 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक लगातार यह आयोजन चलेगा देश की राजधानी दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री ने आदि महोत्सव की शुरुआत की थी और उसके बाद देश भर में इसका आयोजन किया जा रहा है मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से आज देश की जनजातीय वस्तुओं की मांग विदेशों मे भी बढ़ी है और इन जनजातीय कलाकारों को एक नया आयाम मिला है उन्होंने कहा की यह आयोजन भारत की इतिहास को दर्शाता है. देश के तमाम सीमावर्ती इलाकों मे जनजातीय आदिवासी समुदाय के लोग निवास करते हैं और उन्हीं के द्वारा ऐसे वस्तुओं का निर्माण किया जाता है, जो आज देश भर में और विदेशों मे भी काफ़ी पसंद किये जाते हैं. उन्होंने तमाम शहर वासियों से इस महोत्सव में शामिल होकर भारत की जनजातीय संस्कृति को जानने की अपील भी की