झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के तत्वाधान में संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम मांग पत्र लेकर प्रखंड विकास कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के तत्वाधान में संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम मांग पत्र लेकर प्रखंड विकास कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन कर आठ सूत्री मांगें को पूरी करने की मांग कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बीर किशोर सिंहदेव स्वयं आकर इनकी मांगो को पुरी कर लिए है। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को जल्द ही पत्राचार कर पहल करने का निर्देश दे देने का भी आश्वासन दिया है। कुछ मांगों पर अपनी अनुशंसा कर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाकर पूरा करने की बात कही हैं।
इसके पूर्व जमशेदपुर प्रखंड के 55 पंचायतों के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया करनडीह स्थित प्रखंड विकास कार्यालय में जमा हुए। उपायुक्त के नाम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपने के लिए एकजुट होकर अपनी चट्टानी एकता का इजहार कर रहे थे। इस दौरान हाथ में तख्ती लिए हुए वीडीओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, पंचायती राज अधिनियम को लागू करना होगा, वार्ड सदस्य का बकाया एवं सम्मानजनक मानदेय देना होगा, हमारी मांगे पूरी करो, हमारा हक और अधिकार देने की मांग कर रहे थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे।
आठ सूत्री मांगों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य, उप मुखिया सहित पंचायत प्रतिनिधियों का बकाया मानदेय के साथ-साथ सम्मानजनक मानदेय का भुगतान करने, मुखिया के तर्ज पर वार्ड सदस्य, उप मुखिया को प्रशिक्षण देने, शिलापट्ट पर वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया का नाम अंकित करना अनिवार्य करने, विकास से संबंधित कार्यों में अंतिम भुगतान के समय वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य करने, कार्यक्रम की सूचना वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को एक सप्ताह पूर्व लिखित रूप में देने, कई पंचायतो में मुखियाओं के द्वारा वार्ड सदस्यों , उप मुखिया के साथ अभद्र व्यवहार नहीं करने, पंचायत में थाना के अलावे किसी भी विभाग के संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी पंचायत में प्रवेश करने के पूर्व पंचायत के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया से संपर्क कर सही जानकारी हासिल कर उनके सहमति से आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं बिहार राज्य के तर्ज पर झारखंड में भी वार्ड सदस्यों को डायरेक्ट विकास से संबंधित फंड आवंटन किए जाने की मांग शामिल है।
जिला उपायुक्त के नाम से मांग पत्र जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को सौंपने के पश्चात, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजनी कांत मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, मुख्यमंत्री, पंचायत राज्य मंत्री, केंद्रीय पंचायत मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को भी इसकी एक कॉपी सौंपा गया  है।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे, मुख्य संरक्षक सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष मैनुल खान,रतन लाल टुडू आलम ताज, महासचिव रमेश प्रसाद, मुकेश सिंह, संतोष ठाकुर, सुरेश निषाद ,मीडिया प्रभारी विनीता देवी पूनम मुंडा, पूर्णिमा भुइया, सीमा मुखर्जी, राहिल खाखा, पुष्पा देवी, बसंती पात्रो, जोगिंदर भगत, श्रीमनतो गौड, रोहित गोस्वामी , दिनेश कुमार सिंह, अरुण शाणिडल, शमशेर अंसारी, वार्ड सदस्य आलम ताज, अरमान खान, रीमा कुमारी बाई ,सीमा देवी, गीता देवी, शैल देबी, लखन सिंह, इंदु देवी, सविता पात्रो,आशाई ईचाटुडू,तुलसी टुडू,माधुरी सिह, सविता पात्रो, दुर्गा मुखी,मनीषा वोयपाई, कुमुद रंजन सिंह, अभिषेक कुमार उपाध्याय, कामिनी टूडू,गुलफसा परवीन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।