झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया की संयुक्त बैठक करनडीह जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मे पूर्वी कीताडीह पंचायत भवन में संपन्न हुई

जमशेदपुर- आज जमशेदपुर प्रखंड के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया की संयुक्त बैठक करनडीह जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर मे पूर्वी कीताडीह पंचायत भवन में संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर प्रखंड के पंचायतों से वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया संयुक्त रूप से अपनी एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया को सम्मानजनक मानदेय, ट्रेनिंग करवाने, शिलापट में नाम देना अनिवार्य करने ,आवंटित राशि में विकास हेतू एक समान फंड आवंटित करने, विकास के कार्य को फाइनल करने एवं अंतिम राशि भुगतान करने के पूर्व वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया का हस्ताक्षर अनिवार्य करने, हर कार्यक्रम की बैठक की लिखित सूचना देने से संबंधित आगे की रणनीति तैयार की गई। इस संबंध में बहुत जल्द वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ कमेटी का गठन करने का भी निर्णय लिया गया जिसकी आगामी बैठक रविवार को रखी गई है।
बैठक में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ के संस्थापक सुनील गुप्ता, उपमुखिया राकेश चौबे, मुकेश सिंह,मैनुल खान,संतोष ठाकुर,विनीता देवी, सीमा मुखर्जी, मोनिका हेंब्रम, राहिल खाखा, पूर्णिमा भूमिज, रैमंत माडी, हलीमा खातून, आलम राज,कुसुम होरो, वार्ड सदस्य मंगदली हेंब्रम, राजेश गुप्ता, सेरमा बेरा, पदमा मुमू, मुन्नी बेहार, शकुंतला बानरा, पार्वती सरदार, रसिका अल्डा, ममता, शमशेर अंसारी, सविता पात्रो, अजय ठाकुर, संजू देवी सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद थे