झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में चला कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान 

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में चला कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान

आज  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कांग्रेस सदस्यता अभियान के  जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रभारी समरेंद्र तिवारी,  कांग्रेसी नेता  आनंद बिहारी दुबे के कार्यालय बारीडीह बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया इस अवसर पर कांग्रेस नेता ओम प्रकाश उपाध्याय, सामंत कुमार, अविनाश सिंह, राजेश कुमार राजू, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सनी सिंह जुगसलाई विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव उपाध्याय, कांग्रेसी नेता राणा बनर्जी, महासचिव पूर्व विधानसभा सचिन कुमार, सुशील कुमार , धीरज कुमार ,श्रीनिवास राव , आत्मानंद राय आदि प्रमुख कांग्रेसी उपस्थित थे डिजिटल मेंबरशिप का शुभारंभ करते हुए आनंद बिहारी दुबे  ने कहा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र विशेषकर बारीडीह क्षेत्र में इस अभियान को जोर शोर से चलाया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया जाएगा।