झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा विभिन्न स्थलों पर साफ सफाई का कार्य करवाया गया

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा विभिन्न स्थलों पर साफ सफाई का कार्य करवाया गया। जमे कचरों के कारण बरसात में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। भाजमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा को समस्या की जानकारी मिली कि सिदगोड़ा टाउन हाॅल के पीछे कचरा का जमाव हो गया है। इसके अलावा जेम्को मिश्रा बगान एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पीछे भी कचरा जमा हो गया है। अमित शर्मा ने इसकी जानकारी विधायक सरयू राय को दी थी। विधायक श्री राय ने इसकी सफाई करने का निर्देश जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को दिया साथ ही उन्हें नियमित कचरा उठाव करने तथा नाली नालों की सफाई करने के लिए कहा है। जिसके बाद जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा इसकी तत्काल सफाई की गयी। अमित शर्मा ने बताया कि जल जमाव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। जमा हो गये कचरों के कारण आसपास दुर्गंध फैल रहा था। सफाई का कार्य हो जाने से लोगों को इस समस्या से निजात मिल पाया है। जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा साफ सफाई का कार्य करवाने के दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा के साथ ही सुमित कुमार, नवीन सिंह, दीपु ओझा, संजीव कामत आदि अन्य कई लोग मौजुद थे।