झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

आम आदमी पार्टी की महानगर जमशेदपुर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया

आज आम आदमी पार्टी की महानगर जमशेदपुर टीम ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक ओडिशा राज्य में हुआ था और उनकी मृत्यु आज ही के दिन 18 अगस्त 1945 जापान में हुआ था।
जमशेदपुर महानगर टीम ने आम बगान मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके द्वारा किये गए कार्यों और विचारों को याद किया गया। नेता जी ने कैसे आजाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश हुकूमत के दांत खट्टे किए थे और हमारी देश की आजादी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने जो नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा आज देश में इनके जैसे महापुरुषों की बहुत ही आवश्कता है।
इस श्रद्धांजलि में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, राहुल ठाकुर, महिला कार्यकर्ता संगीता चौबे, राज कुमार दास, मोहम्मद सगीर, बंटी कुमार,मेहताब अंसारी, बंटी कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।