झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अमर दीप यादव का महानगर भाजपा कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों, प्रमंडल प्रभारियों, जिला प्रभारियों की घोषणा के उपरांत आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव अध्यक्ष बनने के उपरांत जमशेदपुर शहर पहुंचे जिनका जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव सहित प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो, उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष पंकज सोनी, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी हलधर साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता शर्मा, सरायकेला प्रभारी राजेश्वर साहू, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सुमित शर्मा, कार्यसमिति सदस्य प्रमोद मालाकार, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जिला कार्यालय में स्वागत पुष्पमाला एवं पुष्प गुच्छ देकर तथा शाल ओढाकर सम्मानित किया। स्वागत भाषण ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद संचालन राजेश्वर साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार साह ने किया
जमशेदपुर प्रवास के दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रदेश कमेटी और जिले में अध्यक्ष की घोषणा पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर महानगर मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में जमशेदपुर में एक सशक्त टीम तैयार होगी जो संगठन को मजबूती देने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा की प्रदेश की वर्तमान सरकार सभी क्षेत्रों में विफल है जबकि पिछली रघुवर सरकार के समय काफी विकास के कार्य हुए, लोगों को उनका हक मिला। आज हेमंत सरकार से लोग दुखी एवं त्रस्त हैं अपने वक्तव्य में 27% आरक्षण को लेकर भी चर्चा की। वर्तमान सरकार में ओबीसी कैटेगरी में आने वाले छात्र छात्राओं को जाति सर्टिफिकेट के लिए और छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए भी हो रही परेशानियों का जिक्र किया। सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए पिछड़ी जाति के लोगों को संगठन के प्रति जागरूक करने एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा जिसके लिए मोर्चा कटिबद्ध है।
कार्यक्रम में मोर्चा (पिछ्ली कमिटी) के उपाध्यक्ष राजकुमार साह, विकास साहनी, संदीप चौरसिया, श्रीकांत देव, शेखर कुमार, अमित मंडल, बृजेश सोनकर सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।